भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़ुल्म का सामना करे कुछ तो / हस्तीमल 'हस्ती'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हस्तीमल 'हस्ती' |संग्रह=प्यार का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
बादलों उनकी सोचिए कुछ तो | बादलों उनकी सोचिए कुछ तो | ||
− | वक़्त का भी नहीं हो | + | वक़्त का भी नहीं हो ख़ौफ़ उन्हें |
ऐसे हों अपने फ़ैसले कुछ तो | ऐसे हों अपने फ़ैसले कुछ तो | ||
17:45, 18 जून 2020 के समय का अवतरण
ज़ुल्म का सामना करे कुछ तो
आदमी-आदमी लगे कुछ तो
फ़ासले जितने भी जिए, उनमें
मन के ही थे गढ़े हुए कुछ तो
जिनको क़तरा लगे है दरिया सा
बादलों उनकी सोचिए कुछ तो
वक़्त का भी नहीं हो ख़ौफ़ उन्हें
ऐसे हों अपने फ़ैसले कुछ तो
वो मुसाफ़िर ही क्या जो ये सोचे
साथ दें मेरा रास्ते कुछ तो