भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जागो मानसी / उर्मिल सत्यभूषण

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 20 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम आज़ाद देश की नारी
मत कहना किस्मत की मारी
लो अधिकार बनो अधिकारी
जर्जर संस्कारों को त्यागो
जागो मानुषी, जागो
देवी, दासी, नहीं दानवी
मात्र बनी रहो मानवी
लेकर आन-बान-शान भी
अपनी लगन में लगो
जागो, मानवी, जागो।
इतिहास मानसी है भयभीता
आज बरजती तुमको सीता
दु्रपद सुता कहती बन गीता
झूठे आदर्शों को त्यागो
जागो, मानसी, जागो
नारी की गरिमा बनी रहे
अधिकार चेतना जगी रहे
न कर्मबोध में कमी रहे
नर सम नारी अनुरागो
जागो, नारी जागो
जंग लगे कवचों को छोड़ दो
इतिहासों को नया मोड़ दो।
नये-नये अध्याय जोड़ दो
चिर बंध दासता त्यागो
जागो भद्रे जागो।