भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जाति जाती / असंग घोष" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=असंगघोष |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatDalitRach...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatDalitRachna}}
 
{{KKCatDalitRachna}}
 
<poem>
 
<poem>

13:43, 4 जुलाई 2015 के समय का अवतरण

ओ जाति!
तू जाती क्या
बेड़ियाँ तोड़
बन्धन मुक्त कर
तू जाती क्या
ओ जाति!
मत बहरी बन
अबे ओ जाति
तू जाती क्या
बामन के घर
उसकी मेहरारू से पूछने
तेरा जनेऊ हुआ क्या?