भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिसे खुद से भी ज्यादा मानते हैं / अंजनी कुमार सुमन

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:38, 30 अप्रैल 2023 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजनी कुमार सुमन |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिसे खुद से भी ज्यादा मानते हैं
वही मुझको नहीं पहचानते हैं

चले जाते हैं उसकी राह फिर भी
मिलेगा वह नहीं यह जानते हैं

रही गलती हमारी ही असल में
लचीले हैं तभी सब तानते हैं

बहुत इन्सान जो लगता है उसको
ये कुत्ते भी उसी पर फानते हैं

हमारा पाँव तो देखो इधर है
वहाँ क्यों व्यर्थ गड्ढ़े खानते हैं