भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जिस्म सन्दल, मिज़ाज फूलों का.. / श्रद्धा जैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | + | जिस्म सन्दल, मिज़ाज फूलों का | |
वो सरापा है ताज फूलों का | वो सरापा है ताज फूलों का | ||
19:41, 22 फ़रवरी 2012 का अवतरण
जिस्म सन्दल, मिज़ाज फूलों का
वो सरापा है ताज फूलों का
तुम ही तुम हो जिधर निगाह करूँ
मेरे घर में है, राज फूलों का
बुतपरस्ती भली सही लेकिन
सुन तो लें एहतिजाज<ref>विरोध</ref> फूलों का
ओस से ताज़गी मिले तो मिले
आग से क्या इलाज फूलों का
सारे रंगों की क़द्र करना सीख
फिर बनेगा समाज फूलों का
खुशबूएँ बाँटती रहो ‘श्रद्धा’
हाँ यही है रिवाज फूलों का
शब्दार्थ
<references/>