भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ढहे मस्जिद कहीं, सच्चा पुजारी टूट जाता है / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:38, 5 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ढहे मस्जिद कहीं, सच्चा पुजारी टूट जाता है।
जले मंदिर कोई, पक्का नमाज़ी टूट जाता है।

यही सीखा है केवल आइने को देख इंसाँ ने,
यहाँ सच बोलता है जो, वो जल्दी टूट जाता है।

ये जूठन खा के पिंजरे में रहेगा उम्र भर लेकिन,
शिकारी पंख भी कतरे तो पंछी टूट जाता है।

दवा की और सेवा की जरूरत है इसे लेकिन,
दुआ करता न हो कोई तो रोगी टूट जाता है।

हजारों दुश्मनों को मार डाले बेहिचक लेकिन ,
लड़े अपने ही लोगों से तो फ़ौजी टूट जाता है।

ये मेरे देश की संसद या कोई घर है शीशे का,
जो बच्चों के भी पत्थर मारते ही टूट जाता है।