भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तरस बेवफा पर न खाएंगे हम / ज्ञानेन्द्र मोहन 'ज्ञान'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:09, 23 फ़रवरी 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञानेन्द्र मोहन 'ज्ञान' |अनुवादक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तरस बेवफा पर न खाएंगे हम।
तुम्हें आज से भूल जाएंगे हम।

हुआ सो हुआ ख़त्म कर दो यहीं,
किसी को नहीं कुछ बताएंगे हम।

बहुत बार समझा चुके हैं तुम्हें,
लगातार धोखे न खाएंगे हम।

सुनो बात मेरी बड़े गौर से,
तुम्हें तो नहीं अब बुलाएंगे हम।

निकल 'ज्ञान' लो तुम बड़े शौक से,
न नखरे तुम्हारे उठाएंगे हम।