भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तर्क जब से जवाँ हो गए / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:10, 18 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तर्क जबसे जवाँ हो गए।
भाव जाने कहाँ खो गए।

कौन दे रोज तुलसी को जल,
इसलिए कैक्टस बो गए।

ड्राइ क्लीनिंग के इस दौर में,
अश्क से हम हृदय धो गए।

सूर्य खोजा किए रात भर,
थक के वो भोर में सो गए।

जो सभी पर हँसे ताउमर,
अंत में खुद पे वो, रो, गए।