भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तर्क जब से जवाँ हो गए / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:17, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तर्क जबसे जवाँ हो गए।
भाव जाने कहाँ खो गए।

कौन दे रोज़ तुलसी को जल,
इसलिए कैक्टस बो गए।

ड्राइ क्लीनिंग के इस दौर में,
अश्क से हम हृदय धो गए।

सूर्य खोजा किए रात भर,
हार कर भोर में सो गए।

जो सभी पर हँसे उम्र भर,
अंत में खुद पे वो, रो, गए।