भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते / रईस सिद्दीक़ी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रईस सिद्दीक़ी |संग्रह= }} <poem> तिरे स...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते | तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते |
08:27, 29 मार्च 2014 के समय का अवतरण
तिरे सुलूक का ग़म सुब्ह-ओ-शाम क्या करते
ज़रा सी बात पे जीना हराम क्या करते
कि बे-अदब का भला एहतिराम क्या करते
जो नास्तिक था उसे राम-राम क्या करते
वो कोई ‘मीर’ हो ‘ग़ालिब’ हों या ‘अनीस’-ओ-‘दबीर’
सुख़न-वरी से बड़ा कोई काम क्या करते
न नींद आँखों में बाक़ी न इंतिज़ार रहा
ये हाल था तो कोई नेक काम क्या करते
मिज़ाज में था तकब्बुर तो हरकतों में ग़ुरूर
फिर ऐसे शख़्स को हम भी सलाम क्या करते
‘रईस’ ख़ू-ए-वफ़ा ने हमें रूलाया है
फिर इस चलन को भला हम भी आम क्या करते