भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम उससे प्यार करना चाहती हो / रवीन्द्र स्वप्निल प्रजापति

Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:29, 28 दिसम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: लड़की क्या देख रही हो गोल पृथ्वी पर<br/> इतनी भीड़ के बीच<br/> सब खो रहा ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लड़की क्या देख रही हो गोल पृथ्वी पर
इतनी भीड़ के बीच
सब खो रहा है इसमें

पृथ्वी की हरी वादियों और मैदानों में
तुम किसे खोजना चाहती हौ

शायद वह लम्बे बालों वाला लड़का
जो क्रान्ति की लाल शर्ट पहने है
जिसके कंधों पर शताब्दी बंधी है
जो बेरोजगारी के साथ डाँस कर रहा है

ओह तुम उसे प्यार करना चाहती हो