भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम कौन पिकी-सी रही बोल (दशम सर्ग) / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
 
कलियों में राग-मरंद भरा
 
कलियों में राग-मरंद भरा
 
हँसता कण-कण छल-छंद भरा
 
हँसता कण-कण छल-छंद भरा
मेरा मानस दुःख-द्वंद्व-भरा
+
मेरा मानस दुख-द्वंद्व-भरा
 
जगता पाटल-सा सिहर, डोल
 
जगता पाटल-सा सिहर, डोल
 
   
 
   

02:57, 14 जुलाई 2011 के समय का अवतरण

 
तुम कौन पिकी-सी रही बोल
यौवन माधवी-मुकुल में, निज प्राणों की पीड़ा-व्यथा घोल?
 
कलियों में राग-मरंद भरा
हँसता कण-कण छल-छंद भरा
मेरा मानस दुख-द्वंद्व-भरा
जगता पाटल-सा सिहर, डोल
 
भू-मानस-हार, गगन-शतदल
मैं चूम चरण वे किरणोज्ज्वल
भर लूँ मृदु छवि से अंतस्थल
मधुपों-सी बंदी अलक खोल
 
विस्मय के तट रो रहा मान
स्वर बनते जाते आत्म-दान
भय से नव-वय कलिका-सामान
स्मिति भौंहों पर जा चढ़ी लोल

तुम कौन पिकी-सी रही बोल
यौवन माधवी-मुकुल में, निज प्राणों की पीड़ा-व्यथा घोल?