भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तेरी आँखों का अजब तुर्फ़ा समाँ देखा है / हबीब जालिब

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:35, 13 अगस्त 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हबीब जालिब |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGh...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तेरी आँखों का अजब तुर्फ़ा समाँ देखा है
एक आलम तिरी जानिब निगराँ देखा है

कितने अनवार सिमट आए हैं इन आँखों में
इक तबस्सुम तिरे होंटों पे रवाँ देखा है

हमको आवारा ओ बेकार समझने वालो
तुमने कब इस बुत-ए-काफ़िर को जवाँ देखा है

सेहन-ए-गुलशन में कि अँजुम की तरब-गाहों में
तुमको देखा है कहीं जाने कहाँ देखा है

वही आवारा ओ दीवाना ओ आशुफ़्ता-मिज़ाज
हम ने 'जालिब' को सर-ए-कू-ए-बुताँ देखा है