भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दरिया का पानी (गीत) / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रमेश रंजक
 
|रचनाकार=रमेश रंजक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=दरिया का पानी / रमेश रंजक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKCatGeet}}
 +
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
दरिया का पानी जैसी मेरी ज़िन्दगानी
 
दरिया का पानी जैसी मेरी ज़िन्दगानी

09:38, 20 सितम्बर 2021 के समय का अवतरण

दरिया का पानी जैसी मेरी ज़िन्दगानी
समझेगा कौन मेरी जी की कहानी
                       दरिया का पानी रे  !
 
ढालों ने धकेला मुझे घाटी ने सम्भाला
जैसा मैंने चाहा वैसा रास्ता निकाला
माटी में मिलाई है जवानी की रवानी
                       दरिया का पानी रे  !

ऊँचे - नीचे रास्ते में जड़ता के रोड़े
कहीं-कहीं ज़्यादा मिले कहीं-कहीं थोड़े
रोक नहीं पाए मेरी चाल को गुमानी
                       दरिया का पानी रे  !

जो भी कतवार घटियारों ने गिराया
धार के धरम ने किनारे पे लगाया
बानी ! जगरानी !! खारे सिन्धु में समानी
                        दरिया का पानी रे  !