भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिन भी हुआ तवील और धूप का सफ़र / विनोद तिवारी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:21, 10 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }} …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिन भी हुआ तवील और धूप का सफ़र
क्या जाने कितनी मील और धूप का सफ़र

नश्तर-से चुभ रहे हैं ज़हन और जिस्म में
पाँवों गड़ी है कील और धूप का सफ़र

टपका हुआ पसीना भी गीतों से ढँक गया
जंगल में कोई भील और धूप का सफ़र

दुनिया में अब नमी है न नरमी न ताज़गी
सूखी है मन की झील और धूप का सफ़र

मजबूरियों को ढोना यहाँ ज़िंदगी का नाम
बस हुक़्म की तामील और धूप का सफ़र