भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिये तीरगी जब मिटाने लगे/ सर्वत एम जमाल

Kavita Kosh से
Alka sarwat mishra (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:47, 19 सितम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
                  }}
                  साँचा:KKCatGazal


दिए तीरगी जब मिटाने लगे
अचानक हवा के निशाने लगे

जो सूरज उठा रोशनी बांटने
तो सब रात के गीत गाने लगे

हमें धुन कि मंजिल तो आए करीब
सफ़र की ये कोशिश ठिकाने लगे

जो कल तक थे हवा के मुहाफिज यहाँ
वही आज चेहरे छुपाने लगे

ये शीशे ये जर्रे तो बेजान थे
मगर धूप में जगमगाने लगे

फ़रिश्ता नहीं हूँ यही खौफ है
खुदा, जाने कब आजमाने लगे

ग़ज़ल तुमको पढनी थी सर्वत मगर
तुम आज अपना दुखड़ा सुनाने लगे