भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिलरुबा, दिलदार, दिलआरा न था / ज़ाहिद अबरोल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़ाहिद अबरोल |संग्रह=दरिया दरिया-...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
− | < | + | <poem> |
− | + | ||
01:35, 31 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण
दिलरूबा, दिलदार, दिलआरा न था
शहर में कोई तिरे जैसा न था
नाख़ुदाई का वो रूत्बः ले गया
उम्र भर पानी में जो उतरा न था
‘कृष्ण’ ने कंकर बहुत फंेके मगर
अब के ‘राधा’ का घड़ा कच्चा न था
ख़त्म कर बैठा है ख़ुद को भीड़ में
जब तलक तन्हा था वो मरता न था
अक्स ज़ाहिर था मगर था इक सराब
नक़्श धुंधला था मगर मिटता न था
मैं जिया हूं उस समुन्दर की तरह
जिस की क़िस्मत में कोई दरिया न था
गर्द-आलूद आंख थी ‘’ज़ाहिद” मिरी
वरना आईनः तो वो मैला न था
शब्दार्थ
<references/>