भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुनिया को जब खटके हम / रामश्याम 'हसीन'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 26 फ़रवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामश्याम 'हसीन' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया को जब खटके हम
कितना दर-दर भटके हम

उसने नज़रें क्या फेरीं
इक शीशे-से चटके हम

ग़फ़लत के फंदे में फँस
ज्यों फाँसी पर लटके हम

दुनिया की हर मुश्किल से
टकराते हैं डटके हम

धीरे-धीरे जानोगे
हैं दुनिया से हटके हम