भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुनिया में है ख़ूब अलग अभिमान तिरंगा झंडे का / सुजीत कुमार 'पप्पू'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:05, 2 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुजीत कुमार 'पप्पू' |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया में है ख़ूब अलग अभिमान तिरंगा झंडे का,
आओ हम सब मिलकर गाएँ गान तिरंगा झंडे का।

सबसे अच्छा सबसे न्यारा है सबका प्यारा-प्यारा,
मरते दम तक थाम रखेंगे मान तिरंगा झंडे का।

देश-दुलारा, भारत माँ की आंखों का भी है तारा,
झुकने न कभी देंगे जग में शान तिरंगा झंडे का।

हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई रहते सब भाई-भाई,
करते हैं सम्मान सभी इंसान तिरंगा झंडे का।

गौरवमय जब लहराता है याद बहुत कुछ आता है,
बच्चा-बच्चा गाता है जयगान तिरंगा झंडे का।