भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दूर देश से आई रानी ऐसे शासन कर पाई / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:14, 18 अप्रैल 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दूर देश से आई रानी ऐसे शासन कर पाई।
राजकुमार बड़ा होने तक राजा का गुड्डा लाई।

दोषी कैसे हो सकता है अच्छे पापा का बेटा,
मम्मी का प्यारा बच्चा वो सुंदर बहना का भाई।

दोनों में से जिसको चाहो अपनी मर्जी से चुन लो,
इक विकल्प है अंधकूप औ’ दूजा है गहरी खाई।

हाथी पर बैठी रानी को देख न पाई जब जनता,
राजकोष खाली कर अपनी ऊँची मूरत बनवाई।

थी सदियों की आदत सह लेना वंशों का दुःशासन,
बाप गया तो जनता बेटे को सत्ता में ले आई।