भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दूर बहुत हैं चाँद-सितारे / विनोद तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी }} …) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=विनोद तिवारी | |रचनाकार=विनोद तिवारी | ||
|संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी | |संग्रह=सुबह आयेगी / विनोद तिवारी | ||
− | }} | + | }}{{KKAnthologyChand}} |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> |
23:21, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
दूर बहुत हैं चाँद सितारे
छोटे-छोटे हाथ हमारे
बेईमान निकले उजियारे
अँधियारों ने पाँव पसारे
उस बस्ती में आग बहुत है
और फूस के छप्पर सारे
हमने ख़ुद वह राह चुनी है
जिसपर बिछे हुए अंगारे
जागो-जागो टेरें सखियाँ
लेकिन सोये मोहन प्यारे
भूल गए स्वर ताल हिराने
मौसम कहता है कुछ गा रे
पीड़ा ने उपहार दिए हैं
आँचल में कुछ आँसू खारे