भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दोहा / भाग 8 / अम्बिकाप्रसाद वर्मा ‘दिव्य’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अम्बिकाप्रसाद वर्मा 'दिव्य' |अनुव...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

18:00, 31 दिसम्बर 2014 के समय का अवतरण

नित प्रति पावस ही रहत, बरसत आठों याम।
ये नैना घनस्याम बिनु, आप भये घनस्याम।।71।।

नयन-नीरदहु ये कृपन, बरसत कछु न बिचारि।
सुख में स्वाँती बूँद कछु, दुख में मूसरधारि।।72।।

एक बिन्दु दृग-मसि गये, चली रोशनी जात।
कस न गये फिर श्याम के, दृग सौं, होवे रात।।73।।

तोरत मोरत तरुन कों, जीवन सोखतजात।
चली की आवत है जरा, चलत कि झंझावात।।74।।

मुक्तन हू की यह दसा, सेवत तिय के अंग।
भुक्तन की का चालिये, जिन उर बसत अनंग।।75।।

सीदत भव रुज सौं सदा, गुन न करत रस कोइ।
जाहि न लगत कवित्त रस, ताकी दवा न होइ।।76।।

काटत जाके वाहि के, जियत लगाये नेह।
नहीं स्वान सौं न्यून ये, नैना विषके गेह।।77।।

है अति सीधी खोलबौ, लज्जा की सरफूँद।
पै जो फन्दा में फँसत, ताहि देत है खूँद।।78।।

को न आपनो जगत में, जीवन देत डरात।
विरह जरत यहि हिये में, नींदहु धसत सँकात।।79।।

निधरक हरि पहिरें रहो, धरौ न धरकि उतारि।
कौन अहीरिन को सकत, कह, हीरन को हारि।।80।।