भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दो बीघा खेत / निरंजन श्रोत्रिय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विपिन चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=विपिन चौधरी
+
|रचनाकार=निरंजन श्रोत्रिय
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=

11:52, 22 अप्रैल 2014 के समय का अवतरण

पूरी दुनिया से अलग होती
दो बीघा खेत की दुनिया

दो बीघा खेत का
सूरज अलग
हवा अलग
बादल अलग

दो बीघा खेत पर हल जोतता आदमी
दुनिया की भीड़ से अलग होता

एक जोड़ी बैल, हल और
दो बीघा खेत की दुनियादारी में फंसा वह
बेखबर है संसार में जमा हो रहे हथियारों से

अपना वोट पेटी में खोंस
घिर आये बादलों को तकता
दो बीघा खेत की सल्तनत का बादशाह
मानता है इस भूखंड को
दुनिया की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई

ममत्व से सहलाता
दो बीघा खेत में उग आये
बच्चों के गाल, पीठ और अंगुलियाँ
चूमता उनके जवान होते सुनहले माथे को

फिर अचानक एक दिन
दो बीघा खेत का मालिक
भींचकर अपना अंगूठा मुट्ठी में
कभी रोने तो कभी गरजने लगता है.