भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

धनि वै जिन प्रेम सने पिय के उर मे रस बीजन बोवती हैँ / अज्ञात कवि (रीतिकाल)

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धनि वै जिन प्रेम सने पिय के उर मे रस बीजन बोवती हैँ ।
धनि वै जिन पावस मे पिसिकै मेँहदी कर कँज मलोवती हैँ ।
धनि वै जिन सूरत साजि सजै हम लाज कै बोझ को ढोवती हैँ ।
धनि वै धनि सावन की रतियाँ पति की छतियाँ लगि सोवती हैँ ।


रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।