भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धीरे धीरे बदल रही है / चन्द्रगत भारती" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्रगत भारती |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:34, 17 अक्टूबर 2019 के समय का अवतरण

अपने देश की परिभाषा अब
धीरे धीरे बदल रही है।

हक पहले था करो खिलाफत
सत्ता के इस मनमानी की !
लेकिन अब तो नही रह गयी
सीमा कुछ बेईमानी की !
ताकतवर यूं हुई बुराई
कमी नजर आ जायेगी ।।

धर्म कभी जब राजनीति पर
अपना बर्चस्व बढ़ाती है !
बना अपाहिज लोकतन्त्र को
फिर मनमानी करवाती है !
मन्चो पर भी देखा अक्सर
नीयति सबकी फिसल रही है।।

मँहगाई छू रही गगन को
मुश्किल से हो रहा गुजारा !
कमर तोड़ दी पाँच साल मे
मिली चोट पर चोट दुबारा !
रोजगार छिन गया करोड़ो
बैठी आशा पिघल रही है।।