भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
धूप नंगे पाँव लौटी / पंख बिखरे रेत पर / कुमार रवींद्र
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:49, 15 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=प...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
नदी सूखी
और प्यासे टापुओं पर नाव लौटी
रेत में लेटे हुए हैं
शंख भोले
सीपियाँ चुप
कौन इनका भेद खोले
तचे तट पर धूप नंगे पाँव लौटी
जोहते हैं बाट
मिटटी के घरौंदे
किस गुफा में छिपे
पानी के मसौदे
परी-घर में प्रेत-वन की छाँव लौटी
लाल-पीली
पत्तियों के ढेर ऊँचे
आह भरते
शहर भर के गली-कूचे
और मुँहझौंसी हवा फिर गाँव लौटी