भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नगर / सुभाष काक

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:21, 10 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष काक |संग्रह=मिट्टी का अनुराग / सुभाष काक }}<po...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नगर एक कारागार है।
जो धरती पर राज करे
पहले एक माली बने।

मुझे अब याद नहीं
कि मैंने यह पौधे बोए।

पुस्तक जेब में एक उद्यान है।
प्रकृति में प्रत्येक वस्तु
एक जाल में बँधी है।

फूल भी अतिथि से
मिलने को आतुर हैं।