भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नस्ल के युद्ध हैं / ऋषभ देव शर्मा

Kavita Kosh से
चंद्र मौलेश्वर (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:10, 27 अप्रैल 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तरकश / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem> नस...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
नस्ल के युद्ध हैं
रंग के युद्ध हैं

युद्ध हैं जाति के
धर्म के युद्ध हैं

मेल को तोड़ते
भेद के युद्ध हैं

देश के तो नहीं
पेट के युद्ध हैं

लोक सेवा कहाँ ?
वोट के युद्ध हैं

जीतने जो हमें
सोच के युद्ध हैं