भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू ही सही / फ़ैज़ अहमद फ़ैज़" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो ("नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू ही सही / फ़ैज़ अहमद फ़ैज़" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal‎}}‎
 
{{KKCatGhazal‎}}‎
{{KKVID|v=xfK8NWq7yQQ}}
+
{{KKVID|v=QTYlLsAznJM}}
 
<poem>
 
<poem>
 
नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू<ref>तलाश</ref> ही सही  
 
नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू<ref>तलाश</ref> ही सही  

10:35, 1 सितम्बर 2013 के समय का अवतरण

यदि इस वीडियो के साथ कोई समस्या है तो
कृपया kavitakosh AT gmail.com पर सूचना दें

नहीं निगाह में मंज़िल तो जुस्तजू<ref>तलाश</ref> ही सही
नहीं विसाल मयस्सर<ref>उपलब्ध</ref> तो आरज़ू ही सही

न तन में ख़ून फ़राहम<ref>मौजूद</ref> न अश्क आँखों में
नमाज़-ए-शौक़ तो वाजिब<ref>आवश्यक</ref> है बे-वज़ू ही सही

यही बहुत है केः सालिम है दिल का पैराहन
ये चाक-चाक गरेबान बेरफ़ू ही सही

किसी तरह तो जमे बज़्म मैकदे वालो
नहीं जो बादा-ओ-साग़र तो हा-ओ-हू ही सही

गर इन्तज़ार कठिन है तो जब तलक ऐ दिल
किसी के वादा-ए-फ़र्दा<ref>कल के वादे</ref> से गुफ़्तगू ही सही

दयार-ए-ग़ैर<ref>पराई धरती</ref> में महरम<ref>अपना</ref> अगर नहीं कोई
तो 'फ़ैज़' ज़िक्र-ए-वतन अपने रू-ब-रू<ref>समक्ष</ref> ही सही

शब्दार्थ
<references/>