भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नहीं / शेखर सिंह मंगलम

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:04, 30 अप्रैल 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेखर सिंह मंगलम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आधी रात में
सूर्य को ढूँढना
केवल मूर्खता नहीं
एक कला भी है।

कला अंतिम विवश जीव में भी;
कला राजा में भी नहीं।

”नहीं“ एक शब्द नहीं
एक इंसान है।

व्यक्ति अर्थ है किन्तु
व्यक्ति अधिकतर अर्थ नहीं

अर्थ तभी तक
जब तक कि इंसानी जीभ
ग़रीब के जीभ की
पर्याववाची नहीं बन जाती।

पर्यायवाची शब्द वाक्य के अधीन होते हैं।