भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नाखून चबाना बुरी बात है / अवधेश्वर प्रसाद सिंह

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:55, 19 दिसम्बर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवधेश्वर प्रसाद सिंह |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नाखून चबाना बुरी बात है।
दिल तोड़ जाना बुरी बात है।।

शरमाने के तो बहुत ढंग हैं।
परदा हटाना बुरी बात है।।

ख़ामोश होकर रहो रंग में।
रंजिश में आना बुरी बात है।।

निकलो नहीं तू अकेले कहीं।
इज्जत गँवाना बुरी बात है।।

तिरछी नज़र से न देखा करो।
नज़रें चुराना बुरी बात है।।

अपने सजन से मिलो प्यार से।
तकरार करना बुरी बात है।।