भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
नाच / बालस्वरूप राही
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:09, 23 जनवरी 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालस्वरूप राही |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
पारियाँ बनकर नाचे हम,
छमक छमक छम छम छम छम
बालों में रेशमी रिबन,
पाँवों में घुँघरू छन छन,
हाथों में कंगन खन खन,
उजली फ़्राकें चम चम चम।
ठुमक-ठुमक कर बल खाएँ,
हम लहरों- सी लहराएँ,
झूम-झूम कर हम गाएँ,
सा रे गा मा पम पम पम।