भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नित्य ‘ज्ञानमय’, ‘नित्य ज्ञान’ जो / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 11 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग शिवरञ्जनी-ताल कहरवा)
 
नित्य ‘ज्ञानमय’, ‘नित्य ज्ञान’ जो, नित्य ‘ज्ञानके मूलाधार’।
वे भगवान्‌ प्राप्त हैं जिनको परम प्रेष्ठ बनकर साकार॥
बाहर-भीतर उनसे रहता बना एकरस जब संयोग।
तब न प्रयोजन वहाँ ज्ञानका, न कुछ प्रयोजन रखता योग॥