भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"निनाद / राहुल झा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल झा |संग्रह= }} <Poem> घने वनों के पार चट्टानों प...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
घने वनों के पार
 
घने वनों के पार

14:00, 26 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

घने वनों के पार
चट्टानों पर गिरती जलधाराओं का
जो खनखनाता निनाद है...

सगर की उत्तुंग उठी गर्वीली लहरों की
कगार पर
विक्षुब्ध पछाड़ों का
जो हिनहिनाता निनाद है...

ऊँचे कद्दावर दरख़्तों को
हिलाती
गुंजान हवाओं का
जो खिलखिलाता निनाद है...

गूँजती हुई वीणा की तरंगों पर
थिरकता
जो दिपदिपाता निनाद है...

वही निनाद... मैं हूँ!
अपनी ही पुकार की अनुगूँजों के पीछे

बजता हुआ...।