भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"न कर इश्क इनसे दगा देंगे तारे / 'सज्जन' धर्मेन्द्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
<poem>
 
<poem>
न कर इश्क इनसे दगा देंगे तारे।
+
न कर इश्क़ इनसे दगा देंगे तारे।
 
अगर पास आए जला देंगे तारे।
 
अगर पास आए जला देंगे तारे।
  
 
अँधेरे में ही टिमटिमाते हैं ये सब,
 
अँधेरे में ही टिमटिमाते हैं ये सब,
उजाले में खुद को छिपा देंगे तारे।
+
उजाले में ख़ुद को छिपा देंगे तारे।
  
 
बड़ी दूर हैं इनसे आशा न कर कुछ,
 
बड़ी दूर हैं इनसे आशा न कर कुछ,
हैं खुद दिलजले तुझको क्या देंगे तारे।
+
हैं ख़ुद दिलजले तुझको क्या देंगे तारे।
  
 
हैं कबसे हैं कितने न जाने ये कोई,
 
हैं कबसे हैं कितने न जाने ये कोई,

13:00, 26 फ़रवरी 2024 के समय का अवतरण

न कर इश्क़ इनसे दगा देंगे तारे।
अगर पास आए जला देंगे तारे।

अँधेरे में ही टिमटिमाते हैं ये सब,
उजाले में ख़ुद को छिपा देंगे तारे।

बड़ी दूर हैं इनसे आशा न कर कुछ,
हैं ख़ुद दिलजले तुझको क्या देंगे तारे।

हैं कबसे हैं कितने न जाने ये कोई,
न कर इनकी गिनती पका देंगे तारे।

मरेंगे तो दिक्काल में छेद होगा,
जिसे भी छुएँगें मिटा देंगे तारे।