भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पंछी जग केते दई दई जिन्हें रूप रासि / राय कृष्णदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंछी जग केते दई दई जिन्हें रूप रासि,
सुरह दिए हैं हठि हियो जौन छोरि लेत।
भावै पै न मोहिं कोऊ इतो जितो चातक, जो
अपनी पुकार में ही आपुनो दरस देत॥

आज लौं न देख्यो जाहि कैसो रूप कैसो रंग,
है अराल कै कराल, जाने किधौं स्याम सेत।
पूरन पढी पै जानै पाटी प्रेम की पुनीत,
जानत जो री कैसें जात हैं निबाह्यो हेत॥