भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पकौड़ी की कहानी / सर्वेश्वरदयाल सक्सेना

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:43, 12 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सर्वेश्वरदयाल सक्सेना }} Category:बाल-कविताएँ दौड़ी-दौड़...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।

छुन-छुन छुन-छुन
तेल में नाची,
प्लेट में आ
शरमाई पकौड़ी।

दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।

हाथ से उछली
मुह में पहुँची,
पेट में जा
घबराई पकौड़ी।

दौड़ी-दौड़ी
आई पकौड़ी।

मेरे मन को
भाई पकौड़ी।