भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पतझड़ तो एक बहाना है / कल्पना 'मनोरमा'

Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:26, 9 सितम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कल्पना 'मनोरमा' |अनुवादक= |संग्रह= }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पतझड़ तो एक बहाना है।
मकसद वसंत का आना है।

क्यों मोल लगाते गैरों का ,
खुद को ही कब पहचाना है।

तितली पर पहरे हो कितने
उसको मकरंद चुराना है।

काँटे तो पोर-पोर होंगे
पर फूलों को मुसकाना है।

रातें कितनी हों अँधियारी ,
दीपक को धर्म निभाना है।

चिंगारी को रखना जीवित
यदि खरपतवार जलाना है।

बीते हैं कल्प यत्न करते
‘पर ये रहस्य अन्जाना है।