भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पत्र त्रिलोचन के नाम / श्याम सुशील

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:18, 20 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्याम सुशील |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

श्रद्वेय त्रिलोचन जी, कैसे हैं और कहां हैं
आप इन दिनों? जैसे भी है और जहां है
जूझ रहे ही होंगे जीवन, घर, समाज से
हर विपदा से। संघर्षों के मूल ब्याज से
मुख को मोड़े बढ़े चले ही जाते होंगे
दुख के घोड़े पर सवार हो गाते होंगे
अपनी रव में। याद आपकी आ जाती है-
मेरी थकी चेतना जब-जब घिर जाती है
अंधियारे में, नयी रोशनी पा जाती है
जीवन का उल्लास हृदय में भर जाती है

और आपका नाम सदा आंखों में आंजे
ऊबड़-खाबड़ पथ पर बढ़ता हूं मैं आगे।