भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पराजित हो गये / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> पराजित ह…) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | पराजित हो गये | + | '''पराजित हो गये''' |
लो पराजित हो गये फिर | लो पराजित हो गये फिर | ||
कॅपकपाते दिन | कॅपकपाते दिन |
15:42, 26 फ़रवरी 2011 का अवतरण
पराजित हो गये
लो पराजित हो गये फिर
कॅपकपाते दिन
ढेालकों की थाप पर
गाने लगा फाागुन
बज उठी मंजीर खॅझरी
पर सुहानी धुन
आ गये मिरदंग ढफ
झॉझें बजाते दिन
खिल उठे फिर ढाक, सेमल
के अरूण हो गात
आ गये श्री हीन तरूओं
पर सुकेामल पात
छू गये मन केा बसन्ती
गुनगुनाते दिन
बोल मुखरित हो उठे
फिर नेह सरगम के
कसमसाने लग गये
जडबन्ध संयम के
आ गये फिर प्यार का
मधुरस लुटाते दिन