भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पहला प्रेम / दीपिका केशरी

Kavita Kosh से
Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:57, 13 अक्टूबर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दीपिका केशरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसी मीन की आँख
किसी पत्थर की तराश
कटी पतंग के पीछे बच्चों का दौड़ना
सर झुका कर
किसी और के लिए दुआ माँग लेना
चाँद को अपना महबूब मान लेना
किसी एक स्पर्श को माँ के स्पर्श के साथ रख लेना
पहला प्रेम
जिसे सोचने भर से ही आँखों का मुस्कुरा जाना !