भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पिंटू के खरगोश / उषा यादव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:24, 22 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उषा यादव |अनुवादक= |संग्रह=51 इक्का...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हैं सफेद रेशम के गोले।
कितने सुंदर,कितने भोले।
हरी घास है नरम बिछौना।
करते उस पर खाना -सोना।
आँखें चमक रही माणिक –सी।
पल पल नाक फड़कती कैसी।
     टुकर –टुकर बस ताका करते।
     सीधे इतने सबसे डरते।
गाजर –मुली के शौकीन।
सचमुच है कितने ये तीन।
उसके छोटे से टुकड़े पर।
तीनों संग चिपटते अक्सर।

कभी चौकड़ी भरते मनहर।
कभी कुदकते हरी घास पर।
भरा लबालब इनमे जोश।
ये है पिंटू के खरगोश।