भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पेन्टिंग / गुलज़ार

Kavita Kosh से
Abha Khetarpal (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 22 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलज़ार |संग्रह = पुखराज / गुलज़ार }} <poem> रात कल गहर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रात कल गहरी नींद में थी जब
एक ताज़ा सफ़ेद कैनवास पर
आतिशी लाल सुर्ख रंगों से
मैंने रोशन किया था इक सूरज

सुबह तक जल गया था वो कैनवास
राख भिखरी हुई थी कमरे में मेरे...!