भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पौ फटी धूप का दरिया निकला / जयंत परमार

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:00, 11 अप्रैल 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जयंत परमार |संग्रह= }} {{KKCatNazm}} <poem> पौ फटी धूप का दरिया…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पौ फटी धूप का दरिया निकला
रास्ता आँख झपकता निकला

ज़िस्म की क़ैद से साया निकला
उम्र भर जागने वाला निकला

नींद की बस्ती में पिछली शब में
फिर वही ख़्वाब पुराना निकला

होंठ पर इस्मे मोहम्मद बनकर
ख़ाना-ए-दिल से उजाला निकला

वो मेरी तरह दुखी है शायद
इक सितारा लबे दरिया निकला