भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
प्यार करने की ये इस दिल को सज़ा दी जाए / फ़रहत शहज़ाद
Kavita Kosh से
प्यार करने की यह इस दिल को सज़ा दी जाए
उसकी तस्वीर सरे-आम लगा दी जाए
ख़त में इस बार उसे भेजिये सूखा पत्ता
और उस पत्ते पे इक आँख बना दी जाए
इतनी पी जाए कि मिट जाए मन-ओ-तू<ref> मैं और तू </ref>की तमीज़
यानि ये होश की दीवार गिरा दी जाए
आज हर शय का असर लगता है उल्टा यारो
आज `शहज़ाद' को जीने की दुआ दी जाए
शब्दार्थ
<references/>