भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्यार क्या इतना असुन्दर! / विमल राजस्थानी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:50, 19 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्यार क्या इतना असुन्दर!
सह्य क्यों जग को नहीं है प्यार के स्वर
सृष्ठि में जो भावनाएँ अति सुकोमल
प्यार ही शृंखला उनका है समुज्ज्वल
ताकता है क्यों घृणा से जग उसे फिर!
प्यार क्या इतना असुन्दर!

दो हृदय मिल एक होना चाहते हैं
साथ हँसना, साथ रोना चाहते हैं
दफ़्न कर देता जगत क्यों उन्हें हँस कर!
प्यार क्या इतना असुन्दर!

आय का व्यवधान है तन की समस्या
प्रीत तो केवल सहज मन की समस्या
प्यार से क्या वासना की लौ प्रखरतर!
प्यार क्या इतना असुन्दर!

प्यार का गल-हार तोड़ा क्रूर जग ने
फेंक डाला मोतियों को दूर जग ने
मैं समझ पाया न क्यों जग क्रूर-निष्ठुर!
प्यार क्या इतना असुन्दर!

-11.11.1973