भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रतिमा (4) / मदन गोपाल लढ़ा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:08, 24 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मदन गोपाल लढ़ा |संग्रह=होना चाहता ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वह प्रतिमा
हर्षित नहीं होती
आसाढ़ के मेघों-से
वार-त्यौहार आने वाले
सफेदपोश नेताओं से।

वह प्रसन्न होती है
गांव के गरीब लोगों से
जो जीमते हैं रोटी
उसके चौक पर बैठकर।