भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रभु तेरो नाम / भजन

Kavita Kosh से
Adiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:01, 1 जुलाई 2012 का अवतरण (' प्रभु तेरो नाम जो ध्याये फल पाए ,सुख दाए तेरो नाम ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


प्रभु तेरो नाम

जो ध्याये फल पाए ,सुख दाए तेरो नाम


तू दानी, तू अंतरयामी

तेरी कृपा हो जाए तो स्वामी

हर बिगड़ी बन जाए

जीवन धन मिल जाए, मिल जाए

मिल जाए , सुख दाए तेरो नाम || प्रभु तेरो नाम ||


बस जाए मोरा सूना अगना,

खिल जाए मुरझाया कगना ,

जीवन में रस आये

जीवन धन मिल जाए , मिल जाए

मिल जाए , सुख दाए तेरो नाम || प्रभु तेरो नाम ||