भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रश्नोत्तर में जोगीरा / भोजपुरी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

मित्रो भेद बताओ महावीर उस लंका के,
जो दहन किया गढ़ लंका के ना।
कवन बात पर महावीर ने भेष बनाया बन्दर का ?
कितना लम्बा कितना चौड़ा पानी रहा समुन्दर का ?
पूरब पच्छिम उत्तर दक्खिन था पहाड़ दशकन्धर का ?
कौन तरफ से गये महावीर, भेद जो पाये अन्दर का ?
विभीषण से मुलाकात हुआ कब, दिन रहा कि रात ?
जाकर बजा दिया ओ डंका जो दहन किया गढ़ लंका का।
कै मिनट के अन्दर पकड़ा महावीर बलवान को ?
कौन दूत ने खबर दिया था, जाकर सभा में रावन को ?
उसी दूत का नाम बता दो, आज सभा में धावन को।
परी रहा कि देव रहा, कि था लड़का उ ब्राह्मन का ?
पूँछ में कपड़ा कौन लपेटा, था किस निस्चर का बेटा ?
फूंका घर वो पहले किसका, महावीर ने जाकर के ?
नर -नारी सब जले थे कितने बताओ तू गा करके ?
रहा कौन समय ओ बेरा, उसने पूंछ कै दफे फेरा ?
गुजरा कै दिन शंका का, जो दहन किया गढ़ लंका का।
गोरे काले मरे थे कितने, बिगे गये उठा करके ?
हिसाब करके जरा बता दो आज हमें समझा करके।
किस जंगल की थी वो लकड़ी गदा बना बलधारी का ?
उस बढ़ई का नाम बताओ काम किया मिनकारी का ?
वजन बता दो उस गदा का महावीर बलधारी का।
कहे शिवनन्दन खोलो भेद, दिल से हटाकर संका का।
जो दहन किया था लंका का।