भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्रश्न आदमी से ही / अनीता ओजायब" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनीता ओजायब }} {{KKCatKavita}} <poem> प्रकृति के ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKCatMauritiusRachna}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
प्रकृति के चमकते सितारो से
 
प्रकृति के चमकते सितारो से
 
अम्बर के नीचे पड़े वृक्षो से
 
अम्बर के नीचे पड़े वृक्षो से

08:17, 7 जून 2012 के समय का अवतरण

प्रकृति के चमकते सितारो से
अम्बर के नीचे पड़े वृक्षो से
नदियो की कलकलाहट से
सागर की तूफानी लहरों से
हमने एक सवाल पूछा

सितारे हम पर हँसने लगे
पत्ते हिलने, गिरने लगे
चट्टानो से आवाज आई
संसार की खुशियाँ कहने लगी
सवाल मत करो।

सवाल मत करो
सृष्टि के इतिहास को मत कुरेदो
जिंदगी की मंजिलों पर खड़े अश्को को
टपकने न दो
सवाल को सवाल रहने दो।

सवाल कैसा था
जिसके जवाब में भी प्रश्न था
जानने की यह इच्छा थी
कि मनुष्य के हमलों को
प्रकृति कैसे सहन करती है।

मनुष्य जाति सिर्फ हमला नहीं करती
प्रकृति का नाश तो करती है
पर ईश्वर का नाम भी लेती है
परमेश्वर को भागीदार बनाती है
अपने साथ भगवान को भी गिराती है।

पत्तों की खड़खड़ाहट में
हम तक सन्देश पहुँचे
कि मनुष्य से लड़े कैसे
वृक्ष कभी किसी को रोके कैसे
अपने फूलों, अपने पत्तों को बचाये कैसे ?

नदियाँ रोती हुई कहे क्या
उन पर तो जैसे ब्रज टूटा
उसके पल्लव में तो गन्दगी है पड़ी
जल की धारा जो सभी के पाप धोती
उसी में है आज कचरा पड़ा

और वास्तविकता यह कि प्रकृति का
क्या दोष है ?
नहीं, प्रकृति का तो कोई दोष नहीं ?
क्योंकि वह आदमी है
जो प्रकृति को गन्दलाता है
अतः प्रश्न आदमी से ही पूछना होगा।